रिपोर्ट-दीप सिंह धमकियों से भयभीत पीड़िता,गिरफ्तारी न होने पर एसपी से लगाई गुहार कन्नौज। तिर्वा थाना क्षेत्र की एक युवती ने दुष्कर्म के आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने और लगातार मिल रही धमकियों को लेकर पुलिस अधीक्षक कन्नौज से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने


रिपोर्ट-दीप सिंह

धमकियों से भयभीत पीड़िता,गिरफ्तारी न होने पर एसपी से लगाई गुहार

कन्नौज। तिर्वा थाना क्षेत्र की एक युवती ने दुष्कर्म के आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने और लगातार मिल रही धमकियों को लेकर पुलिस अधीक्षक कन्नौज से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है और उसके साथी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता आकांक्षा पुत्री गजराज निवासी ग्राम फगुआ लोहामढ़ थाना तिर्वा ने बताया कि कृष्ण कुमार पुत्र जैमल सिंह निवासी बिहारीपुर सिमरिया थाना ठठिया ने उसके साथ दुष्कर्म व शारीरिक शोषण किया तथा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता रहा। इस संबंध में थाना तिर्वा में 27 नवंबर 2025 को मुकदमा संख्या 456/25 बीएनएस की धाराओं में दर्ज कराया गया था।पीड़िता का कहना है कि घटना के करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोप है कि 6 दिसंबर 2025 को कचहरी परिसर में आरोपी के साथी संजय सिंह निवासी सीहपुर थाना तिर्वा व रोहित निवासी हरियाणा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे धमकाया। इसके बाद 8 दिसंबर को बयान देने के बाद जब वह अपने वकील के पास जा रही थी, तब भी उसे घेरकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता ने एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि वह बेहद भयभीत है और आरोपी व उसके साथियों से उसे जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।