जिला के प्रमुख मार्गो व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आम जनमानस को यातायात नियमों से किया जागरूक
पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध,
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर समाजसेवी बलराम यादव द्वारा जरूरतमंदों को खिचड़ी और कंबलों का वितरण किया गया कानपुर। ठंड के इस मौसम में मानवता की मिसाल पेश करता एक सराहनीय प्रयास देखने को मिला। कानपुर नगर के बिठूर विधानसभा के ग्राम इमामपुर मे ग्राम पंचायत सुरार मे आज गरीबो के मसीहा सम
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
समाजसेवी बलराम यादव द्वारा जरूरतमंदों को खिचड़ी और कंबलों का वितरण किया गया
कानपुर। ठंड के इस मौसम में मानवता की मिसाल पेश करता एक सराहनीय प्रयास देखने को मिला। कानपुर नगर के बिठूर विधानसभा के ग्राम इमामपुर मे ग्राम पंचायत सुरार मे आज गरीबो के मसीहा समाजसेवी बलराम यादव द्वारा जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी और कंबलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को ठंड से राहत पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म खिचड़ी खिलाई गई और ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी बलराम यादव ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। यह कार्य प्रतिवर्ष इसी तरह से गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को ठंड से राहत के लिए किया जाता है। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी मुस्कान ने इस सेवा को सार्थक बना दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध,
पुखराज वैष्णव सूरत गुजरात
Leave a Comment: