5 दिन से लापता युवक
वायरल वीडियो में बंधक और प्रताड़ना का दावा…
हंसराज वर्मा
सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र से 7 जनवरी को लापता हुआ युवक लवकुश यादव आखिरकार सोमवार दोपहर स्वयं ही थाने पहुंच गया। युवक के थाने पहुंचते ही पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली, लेकिन लवकुश द्वारा पुलिस को बताई गई कहानी कई सवाल खड़े कर रही है, जो किसी के गले नहीं उतर रही। हालांकि पुलिस पूछताछ कर तथ्य जुटा रही है।
बताया जाता है कि बीती 7 जनवरी को लवकुश यादव सदरपुर क्षेत्र से अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी।
मामले की गंभीरता उस समय और बढ़ गई जब 10 जनवरी को लवकुश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में लवकुश ने खुद को अज्ञात स्थान पर बंधक बनाए जाने और तीन अज्ञात लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक की लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम दिल्ली तक भेजी गई थी।इसी बीच सोमवार को लवकुश यादव महमूदाबाद कोतवाली पहुंचा, जहां से उसे सदरपुर थाना लाया गया। थाने में पुलिस पूछताछ के दौरान लवकुश ने बताया कि वह पटना चला गया था और वहां से रेल पटरी के रास्ते पैदल चलते हुए महमूदाबाद पहुंचा है। युवक की यह बात पुलिस और परिजनों दोनों के लिए हैरान करने वाली है, क्योंकि सदरपुर से पटना और फिर महमूदाबाद तक रेल पटरी के सहारे पहुंचने की कहानी किसी के भी गले नहीं उतर रही।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस युवक ने वायरल वीडियो में खुद को बंधक बनाए जाने और प्रताड़ना का शिकार होने की बात कही थी, वह अचानक बिना किसी चोट के सुरक्षित कैसे लौट आया। साथ ही वीडियो में बताए गए अज्ञात तीन लोगों और कथित घटनास्थल को लेकर भी युवक कोई ठोस जानकारी नहीं दे पा रहा है।
सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि युवक से पूछताछ कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला अध्यक्ष दयाराम रजक की अध्यक्षता, जिला मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह की मौजूदगी में संकेतिक उपवास घंटाघर पर किया गया
महमूदाबाद विधानसभा में बसपा को मिली मजबूती, कई प्रमुख चेहरों ने थामा हाथ महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को बहुजन समाज पार्टी को एक बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी की नीतियों, सिद्धांतों एवं साम
Leave a Comment: