सीतापुर। जनपद सीतापुर के थाना कमलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसंतपुर में बुधवार रात करीब नौ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। कच्ची दीवार छप्पर सहित गिरने से उसके नीचे सो रही महिला दब गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।


कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, बच्ची व भैंस घायल

 रिपोर्टर विनोद कुमार 

सीतापुर। जनपद सीतापुर के थाना कमलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसंतपुर में बुधवार रात करीब नौ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। कच्ची दीवार छप्पर सहित गिरने से उसके नीचे सो रही महिला दब गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीवार गिरने की तेज आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मिट्टी हटाकर महिला, उसकी छोटी बच्ची व बंधी हुई भैंस को बाहर निकाला। हादसे में शिमला देवी पत्नी केशन गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर कमलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।