थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
आपको बताते चले कि थानाध्यक्ष वाल्टरगंज मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 01.01.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से
भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में महमूदाबाद स्थित मां संकटा देवी धाम के सत्संग भवन में आयोजित सात दिवसीय बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन
भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में महमूदाबाद स्थित मां संकटा देवी धाम के सत्संग भवन में आयोजित सात दिवसीय बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आशा मौर्या ने प्रशिक्षुकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स एक स्वयंसेवी, गैर-राजनीतिक और शैक्षिक आंदोलन है, जो बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग भेद के युवाओं को मानवता की सेवा का अवसर प्रदान करता है। यह आंदोलन युवाओं के सर्वांगीण—शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक और आध्यात्मिक—विकास के माध्यम से उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाता है, ताकि वे स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सकारात्मक योगदान दे सकें।
विधायक आशा मौर्या ने जनपद में पहली बार एक साथ स्काउट, गाइड, फ्लॉक एवं कब के प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिविर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और अनुशासित गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षकों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में सेवा, नेतृत्व और अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं।
समापन समारोह में जिला मुख्यायुक्त भारत स्काउट एवं गाइड रमेश वाजपेयी ने प्रशिक्षुकों को शिविर के दौरान सीखी गई जीवनोपयोगी शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला मुख्यायुक्त रमेश वाजपेयी द्वारा विधायक आशा मौर्या का पुष्पगुच्छ भेंट कर, स्कॉर्फ पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षण देने वाले एलओसी स्काउट राजेंद्र त्रिपाठी, एलओसी गाइड शशिबाला, एलओसी फ्लॉक मालती वर्मा, फ्लॉक कब अभिषेक वर्मा सहित नीरज पांडेय, संजय कुमार, दीपक राठौर, मनोज यादव, पुष्पराज सिंह, आकांक्षा सिंह, अनिल बंसवार, रूपेश अवस्थी, आशुतोष कुमार और अतुल कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया।
शिविर के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुकों को भी सम्मानित किया गया। स्काउट वर्ग में चंद्रावती, आर्यन सिंह और संदीप शुक्ल, गाइड में अपर्णा, पूजा और अनीता, फ्लॉक में अपूर्वा, सरस्वती, आरती और नीलम तथा कब में रितु सिंह, अल्ताफ और राखी वर्मा को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु चुना गया। वहीं स्काउट कॉपी लेखन में अभिषेक मौर्य, सिराज अहमद, विजेंद्र सिंह और संदीप कुमार, गाइड में अंजली वर्मा, ईशा राना और रश्मि निगम, फ्लॉक में प्राची, पुष्पा आर्या और काजल सोनी तथा कब में मीनाक्षी मौर्या, अजय सिंह और रमाशंकर को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन दीक्षा कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आत्मीय विदाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर रूपेश सिंह, वैभव सिंह, प्रदीप सिंह, रवि अवस्थी, विजय सिंह तोमर, अशोक नाग, यशवंत सैनी, शिवम विक्रांत सहित समस्त प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशिक्षु विजेंद्र सिंह एवं अंजली रावत ने किया।भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में महमूदाबाद स्थित मां संकटा देवी धाम के सत्संग भवन में आयोजित सात दिवसीय बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आशा मौर्या ने प्रशिक्षुकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स एक स्वयंसेवी, गैर-राजनीतिक और शैक्षिक आंदोलन है, जो बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग भेद के युवाओं को मानवता की सेवा का अवसर प्रदान करता है। यह आंदोलन युवाओं के सर्वांगीण—शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक और आध्यात्मिक—विकास के माध्यम से उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाता है, ताकि वे स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सकारात्मक योगदान दे सकें।
विधायक आशा मौर्या ने जनपद में पहली बार एक साथ स्काउट, गाइड, फ्लॉक एवं कब के प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिविर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और अनुशासित गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षकों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में सेवा, नेतृत्व और अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं।
समापन समारोह में जिला मुख्यायुक्त भारत स्काउट एवं गाइड रमेश वाजपेयी ने प्रशिक्षुकों को शिविर के दौरान सीखी गई जीवनोपयोगी शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला मुख्यायुक्त रमेश वाजपेयी द्वारा विधायक आशा मौर्या का पुष्पगुच्छ भेंट कर, स्कॉर्फ पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षण देने वाले एलओसी स्काउट राजेंद्र त्रिपाठी, एलओसी गाइड शशिबाला, एलओसी फ्लॉक मालती वर्मा, फ्लॉक कब अभिषेक वर्मा सहित नीरज पांडेय, संजय कुमार, दीपक राठौर, मनोज यादव, पुष्पराज सिंह, आकांक्षा सिंह, अनिल बंसवार, रूपेश अवस्थी, आशुतोष कुमार और अतुल कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया।
शिविर के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुकों को भी सम्मानित किया गया। स्काउट वर्ग में चंद्रावती, आर्यन सिंह और संदीप शुक्ल, गाइड में अपर्णा, पूजा और अनीता, फ्लॉक में अपूर्वा, सरस्वती, आरती और नीलम तथा कब में रितु सिंह, अल्ताफ और राखी वर्मा को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु चुना गया। वहीं स्काउट कॉपी लेखन में अभिषेक मौर्य, सिराज अहमद, विजेंद्र सिंह और संदीप कुमार, गाइड में अंजली वर्मा, ईशा राना और रश्मि निगम, फ्लॉक में प्राची, पुष्पा आर्या और काजल सोनी तथा कब में मीनाक्षी मौर्या, अजय सिंह और रमाशंकर को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन दीक्षा कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आत्मीय विदाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर रूपेश सिंह, वैभव सिंह, प्रदीप सिंह, रवि अवस्थी, विजय सिंह तोमर, अशोक नाग, यशवंत सैनी, शिवम विक्रांत सहित समस्त प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशिक्षु विजेंद्र सिंह एवं अंजली रावत ने किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आपको बताते चले कि थानाध्यक्ष वाल्टरगंज मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 01.01.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से
आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकान्त के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के
अप को अवगत कराते चले जिला शाहजहांपुर के क्षेत्र ग्राम रसवा कला खुटार।भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन मंत्री कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष शिवम कुमार आजाद जिला शाहजहांपुर ने दो लोगों को नियुक्त किया
Leave a Comment: