आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकान्त के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद-बस्ती की यू0पी0-112 पुलिस द्वारा आम नागरिकों को आपातकालिन परिस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कम से कम रिस्पान्स टाइम - 04.16 मिनट में पीआरवी द्वारा त्वरित सहायता पहुंचायी गयी है । जिसके फलस्वरूप यू0पी0-112 जनपद-बस्ती को प्रदेश में तीसरा, जोन व रेंज में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।
यू0पी0-112 जनपद-बस्ती की पुलिस आमजनमानस को और अधिक बेहतर आपातकालिन पुलिस सहायता कम से कम समय में पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: