अर्जुन रौतेला आगरा। माधुर्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा नववर्ष के स्वागत में एक साहित्यिक संध्या का आयोजन किया गया।


अर्जुन रौतेला आगरा।  आगरा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कवियों ने जमकर साहित्य रस की वर्षा की,  माधुर्य संस्था जिसकी संस्थापक अध्यक्ष निशिराज जो स्वयं एक कवयित्री, गायिका एवं शिक्षिका है.. और संस्था के कोषाध्यक्ष के रूप में उनके पति राजकुमार जैन के द्वारा किए गए निस्वार्थ प्रयत्नों से 7 वर्ष पूर्व प्रारंभ की गई सरकार द्वारा  मान्यता प्राप्त यह संस्था जिसे किसी प्रकार का कोई आर्थिक सहयोग नहीं है... निरंतर नित नए आयाम रच रही है। हर वर्ष किसी न किसी नवोदित कवि अथवा लेखक की पुस्तक का लोकार्पण हो अथवा युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना ।  यही सेवा भाव एवं उद्देश्य इस संस्था का है। संस्कृति की सेवा राष्ट्र की सेवा ही मेरा उद्देश्य है यह कहना है संस्था अध्यक्ष निशिराज का।  इसी क्रम में नव वर्ष के शुभागमन का स्वागत करते हुए माधुर्य कार्यालय पर एक साहित्यिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें शहर भर के कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं सुना कर श्रोताओं का दिल जीत दिया। निशि राज ने जब अपना प्रेरक गीत "घना कोहरा जो छाया है छटेगा एक दिन ए दोस्त.. कि इस कोहरे के पीछे हैं प्रकाशित सूर्य कितने ही... सुनाया तो श्रोता तालियां बजाने पर मजबूर हो गए । गीतकार कुमार ललित के "प्रिय तुम्हारे दर्शनों को हम तरसते रह गए.. तुम कहां जाने कहां बरसते रह गए" गीत पर श्रोत वाह वाह कर उठे। डॉक्टर केशव शर्मा ने सुनाया ..छोटी सखियां खेली जो संग बचपन छूट गया ..लगे वह कोई सपना सा जो अब टूट गया... डॉक्टर मिलन ने कहा "लेकर आया नया संदेश जीवन का उत्कर्ष उथल-पुथल के गलियारों से गुजर गया गतवर्ष"... रमा वर्मा श्याम ने लोकगीत सुनाया.. काम ही करवाए ले दऊ नौकरी छोड़... कांची सिंघल ओस ने गीत पढ़ा "दूर जाने की बात करते हो दिल जलाने की बात करते हो"
ब्रज गीतकार बृज बिहारी लाल बिरजू ने सुनाया "द्वार की देहरी पर खड़ी तुम प्रिय जाऊं तो मुस्कुरा कर निहारा करो । यशोयश ने सुनाया "श्याम सलोना सांवरो नीकू लगे बावरा" श्रुति सिन्हा ने नव वर्ष की मधुर शुभकामनाएं दी । इसके साथ ही महेश शर्मा गोपाली ने श्याम का आह्वान किया। सुधा वर्मा ने प्रेरक कविता सुनाई तो राम अवतार जी ने लोकगीत से सब का मन जीत लिया। डॉ. शशी गुप्ता ने भी इसी क्रम में सुंदर लोकगीत सुनाया। इसके अतिरिक्त इंदल सिंह इंदु, रामेंद्र शर्मा, आदर्श नंदन गुप्त, आचार्य उमाशंकर, दीपक श्रीवास्तव एवं नन्द नंदन की उपस्थिति और रचनाओं को सभी ने हृदय से सराहा।
सभी का एकमत था कि इस तरह की काव्य गोष्ठियां राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देतीं है ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।