किसानो की खुशहाली और जनकल्याण के लिए आजीवन जमीनी संघर्ष जारी रहेगा.... अजय सोनी
सकिपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी को किसानो ने किया सम्मानित
रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल रहा।
पाली ब्लॉक के अंतर्गत हिंदू सम्मेलन के निमित्त रविवार को भव्य बाइक रैली निकाली गई। यह बाइक रैली राम जानकी मंदिर रामडिहतोरनी से प्रारंभ होकर टिकरिया, मुजौली , माट , चढ़राव, जालेपार, शहरी क्षेत्र होते हुए पुनः रामडीहतोरनी पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालिका प्रसाद यादव ने की। रैली में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख ई शशी प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान राम सिंह, ग्राम प्रधान अष्टभुजा सिंह, विजय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ई शशी प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदू सम्मेलन जो की 30 तारीख को राम जानकी मदिर के प्रांगण में होगा उसके अवसर पर निकाली गई यह बाइक रैली समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक समरसता को बल मिलता है। उन्होंने सभी से सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।
बाइक रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हिंदू एकता और सामाजिक समरसता के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
सकिपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी को किसानो ने किया सम्मानित
कोहरे में दुर्घटनाओं से बचाने के लिए, ताकि रात के समय वाहन अधिक दृश्यमान रहें और हादसों को रोका जा सके, जिसके तहत चेकिंग अभियान
प्रख्यात कथा वाचक उमाशंकर जी महाराज के द्वारा गौरी दत्त धर्मशाला में तीन दिवसीय शिरडी वाले साईं बाबा के कथा उमाशंकर महाराज ने कहा भक्ति के पास अबोध बालक की तरह जाना चाहिए
Leave a Comment: