विद्यालय खेल प्रतिभा की नर्सरी है--- डी पी एन सिंह


गोरखपुर तहसील सदर नाहरपुर के ज्योति इंटर कॉलेज में आयोजित ज्योति महोत्सव के दूसरे दिन का उद्घाटन शिक्षाविद, विज्ञान एवं तकनीकी के विद्वान तथा दृष्टि आईएस के फैकल्टी डी पी एन सिंह ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षक संघ कुशीनगर के जिला मंत्री समीप राव रहे।अतिथि गणों ने सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित करके तथा दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जहां छात्रों ने मनमोहक और उत्साहवर्धक स्पोर्ट्स नृत्य भी प्रस्तुत किया तथा विभिन्न पिरामिड बनाकर अदभुत प्रदर्शन भी किया। विद्यालय पर पहुंचे अतिथियो का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रकाश यादव एवं अध्यापिका रश्मि सिंह हाऊस हेड अनुपमा मिश्रा मधु उपाध्याय प्रतिमा पाठक जय श्री चक्रवर्ती ने पुष्प माला तथा बुके से किया। अतिथियों ने साथ ही विज्ञान कला प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न मॉडलों की जानकारी प्राप्त की और छात्रों के प्रतिभा की प्रशंसा किया। इस दौरान अपने संबोधन में डी पी एन सिंह ने कहा कि देश के प्रतिभावान खिलाड़ियों की नर्सरी विद्यालय ही है। यहीं से खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनते हैं। शिक्षा और खेल दोनों में विद्यालय और परिवार का नाम रौशन करते हैं। आज खेल और शिक्षा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है। इन दोनों का सतत् विकास विद्यालय की अहम जिम्मेदारी होती है। इसके पश्चात कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें सिनियर बालक वर्ग में यमुना हाऊस विजेता हुई जबकि गंगा हाऊस उपविजेता रही। कावेरी हाऊस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिनियर बालिका वर्ग के कबड्डी मैच में सरस्वती हाऊस ने कांटे की टक्कर में गंगा हाऊस को हराया जबकि यमुना तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल तथा ट्रॉफी देकर उनका हौसला अफजाई किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति के छात्रों में साक्षी दुबे तथा आराध्या मौर्या ने किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।