रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय महमूदाबाद सीतापुर।


मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यूमैनिटीज साइंस एंड टेक्नोलॉजी की संस्थापक एवं अध्यक्ष, शिक्षाविद् और समाजसेवी डॉ ज़किया रिज़वी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी बंधुओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अपने शुभकामना संदेश में महाविद्यालय परिवार ने कहा कि डॉ ज़किया रिज़वी का नेह, स्नेह, सतत मार्गदर्शन और आशीर्वाद संस्थान के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके कुशल नेतृत्व में संस्थान निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में अग्रसर है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ ज़किया रिज़वी ने शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया है, वह आज एक सशक्त संस्थान के रूप में साकार हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

महाविद्यालय परिवार की ओर से यह भी कामना की गई कि डॉ ज़किया रिज़वी का जीवन मंगलमय, स्वस्थ और दीर्घायु हो तथा उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव संस्थान और समाज पर बना रहे। जन्मदिन के इस पावन अवसर पर सभी ने एक स्वर में उनके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।