भारतीय श्री विद्या परिषद उ0प्र0 द्वारा
आयोजित कान्तीकपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज,
निधि को दिया जाएगा अटल निबंध पुरस्कार # केसर विज्ञान क्लब द्वारा केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर वैज्ञानिक जागरूकता एवं प्रतियोगिताएं कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष,
वैज्ञानिक और विलक्षण प्रतिभा के धनी थे अटल : डॉ रवि प्रकाश शर्मा # विकास भवन में निधि को दिया जाएगा अटल निबंध पुरस्कार # केसर विज्ञान क्लब द्वारा केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर वैज्ञानिक जागरूकता एवं प्रतियोगिताएं कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, शिक्षकों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि देखकर नमन किया। मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया । "भरी दुपहरी में अंधियारा, सूरज परछाई से हारा" कविता सुनकर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। राष्ट्रपति पुरस्कृत विज्ञान संचारक प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई वैज्ञानिक और विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने जय विज्ञान का नारा देकर देश में नवीन वैज्ञानिक चेतना का विकास किया। "एक दिन भी जी, मगर तू ताज बनकर जी, अटल विश्वास बनकर जी" उनकी कविता सभी को प्रेरणा देती है ।अतिथियों का स्वागत करते हुए उप प्रधानाचार्य चंद्रभान सिंह ने कहा आज महान महामना मदन मोहन मालवीय जी की भी जयंती है जिन्होंने पूरे देश की जनता से चंदा धन इकट्ठा कर संघर्षों के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का निर्माण किया । शिक्षकों ने उनके जीवन पर आधारित प्रेरक प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं भाषण में सूर्य प्रकाश, लक्ष्मी, शिखा, गायन में अर्जुन, कंचन, संध्या और प्रश्नोत्तरी में मुकुल , मानवी,भविष्य को पुरस्कृत किया गया। शिक्षिका सुधा पांडेय के निर्देशन में छात्राओं ने " कामयाबी विशाल है कमाल की " गीत सुनाकर सभी को रोमांचित कर दिया । मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य ने टीम को ₹ एक हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया । वरिष्ठ शिक्षक प्रिय इंद्रजीत सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और विज्ञान शपथ कराई । नगर अध्यक्ष ने प्रधानाचार्य को साल और प्रतीक चिन्ह देखकर देकर नागरिक अभिनंदन किया । संचालन शिक्षक देव शंकर गंगवार ने किया और महापुरुषों के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। केसर इको क्लब द्वारा एक पौधा अटल के नाम और एक पौधा मालवीय के नाम लगाया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में चयनित निधि को जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। छात्रों के चयन पर प्रबंधक शरद मिश्र ने बधाई दी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आयोजित कान्तीकपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज,
रायगढ़ विश्व हिंदू परिषद ने आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इसने मांग की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं को सुरक्षा दी जाए और उन्हें भारत वापस भेजा जाए। इसी तरह,
रायगढ़ विश्व हिंदू परिषद ने आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इसने मांग की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं को सुरक्षा दी जाए और उन्हें भारत वापस भेजा जाए। इसी तरह,
Leave a Comment: