आपको सूचित किया जाता है कि अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के कार्यालय द्वारा आपसे बार-बार संपर्क किए जाने के बावजूद आपने फोन नहीं उठाया तथा न ही समाचार कवरेज अथवा कोई आधिकारिक सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराई। यह आचरण चैनल की कार्यप्रणाली, अनुशासन और जिम्मेदारियों के विरुद्ध है।
आपकी इस लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार एवं कार्यालय निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए आपको तत्काल प्रभाव से अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल से पदमुक्त किया जाता है।
आपको यह भी स्पष्ट रूप से सूचित किया जाता है कि भविष्य में यदि आप अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल का नाम लेकर किसी भी प्रकार की खबर कवरेज, पहचान या प्रतिनिधित्व करते पाए गए, तो आपके विरुद्ध संगठन द्वारा अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
यह नोटिस आपको अंतिम सूचना के रूप में जारी की जा रही है।
दिनांक:21/12/25
भवदीय,
(हस्ताक्षर)
राजेश कुमार सिद्धार्थ
संपादक
अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: