गोरखपुर, थाना सहजनवां, नगर पंचायत घघसरा, घघसरा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस पहल से बुजुर्गों और गरीब परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।


चौकी प्रभारी ने अपने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ठंड से जूझ रहे। जरूरतमंदों को कंबल बांटे। कंबल मिलते ही लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया और कहा कि ऐसी संवेदनशीलता समाज में भरोसा और अपना अपनापन बढ़ाती है।
चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है। ठंड के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे खाकी का मानवी चेहरा बताया। क्षेत्र में इस कदम से सकारात्मक संदेश गया है कि पुलिस सिर्फ शक्ति ही नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और सेवा भाव का भी प्रतीक है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।