श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी,


  1. पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के दिए निर्देश
     
  2.    जिलाधिकारी ने ब्लाक बिलसण्डा सभागार में जरूतमंदों को वितरित किए कम्बल 
    ग्राम पंचायत ईंटगांव व अमृताखास में संकुल स्तरीय समिति का फीता काटकर किया उद्घाटन
    आवासीय वृद्धाश्रम मचवाखेडा का किया औचक निरीक्षण, वृद्धजनों को वितरित किए जूते व गर्म वस्त्र 
    पीलीभीत सूचना विभाग 19 दिसम्बर 2025/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकासखण्ड बिलसण्डा सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों से वार्ता की, उनकी समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय को बेहतर बनाया जाये तथा शासन द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंचायत सहायक के माध्यम से आवेदन कर पात्रों को दिलाया जाए। ग्राम सचिवालय में सम्बन्धित अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी प्रदान करें।  उन्होंने कहा कि ग्रामों में कहीं भी झोपडी न दिखे, पात्र व्यक्ति का नाम नोट कर सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराया जाये जिससे कि पात्रों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि 19 से 25 दिसम्बर तक अटल बिहारी वाजपेयी सप्ताह मनाया जायेगा, उक्त सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अच्छे शासन को बढ़ावा देने और जनता को बेहतर सेवाऐं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जो लोग 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है वह अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाऐं।  
        जिलाधिकारी ने सभी को सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उक्त योजना का मुख्य उद्देश्य है कि युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 05 लाख तक का ब्याज मुक्त, गारंटी मुक्त ऋण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना ताकि स्वरोजगार और उद्यमिता को बढावा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंदांे को कम्बल एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को वजन मशीन वितरित की।  उन्होंने श्रम विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। श्रम विभाग में संचालित योजनाऐं-मातृत्व, शिशु एवं बालिका मद्द योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, शौचालय सहायता योजना, महात्मा गांधी पेन्शन योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना, निर्माण कामागार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना आदि के बारे में ग्राम प्रधानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने अपने ग्रामों में ग्रामवासियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन हेतु सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए प्रत्येक सोमवार को जिला अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाये जाते हैं। जो दिव्यांगजन 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं तथा जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक है वह अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र विकास भवन के कमरा नम्बर 01 में जमा करा दें जिससे की उन्हें पेंशन का लाभ दिया जा सके।  
        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण विभाग में संचालित बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना का लाभ पात्र अभिभावक आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला लगाया जाता है उक्त मेले में युवक/युवतियों रोजगार मेले में पहुंचकर प्राइवेट सेक्टर में नियुक्ति प्राप्त कर सकते है। 
        इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विकासखण्ड बिलसण्डा के ग्राम पंचायत ईंटगांव एवं विकासखण्ड बीसलपुर की ग्राम पंचायत अमृता खास में पहुंचकर दीनदयालय अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत संकुल स्तरीय समिति का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
        ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विकासखण्ड बरखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत मचवाखेड़ा पहुंचकर समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृ़द्धा आश्रम में उपस्थित वृद्धजनों से वार्ता की व उनका हालचाल जाना तथा उन्हें गर्म वस्त्र एवं जूते वितरित किए।   
    इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उप जिलाधिकारी बीसलपुर, जिला पंचायतराज अधिकारी,  जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।