श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि ग्राम पंचायत पिंजरा बमनपुरी में भारत प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति का फीता काटकर किया उद्घाटन


सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

पीलीभीत सूचना विभाग 20 दिसम्बर 2025/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने तहसील अमरिया क्षेत्रान्तर्गत विलासपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गोवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में 140 गौवंशों पाए गए। जिलाधिकारी ने गौवंशों की देखरेख एवं कृत्रिम गर्भाधान के सम्बन्ध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों के ईयर टेगिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने गौवंशों को गुड़ व चोकर खिलाया। 
    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। ठंडक के दृष्टिगत उन्होंने सम्बन्धित को निर्देश दिये कि गौशाला में गौवंशों को ठंड से बचाव हेतु बोरी, तिरपाल व अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में एक टिनशेड व वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान केयरटेकर मौके पर उपस्थित पाए गए।     
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विकासखण्ड अमरिया के ग्राम पंचायत पिंजरा बमनपुरी विकासखण्ड अमरिया में पहुंचकर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत भारत प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।                     
    इस दौरान उप जिलाधिकारी अमरिया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

  •  

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।