ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत मे नेशनल संमदा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामपाल व सुबोध गौतम की मौत


सहजनवां गोरखपुर  खजनी थाना क्षेत्र के जैतपुर नंदापार चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक नेशनल संमदा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामपाल चौधरी जिनकी उम्र लगभग 48 वर्ष है। उनकी स्थिति बहुत ही नाजुक थी अस्पताल पहुंचने पर साथ में घायल  शिक्षक दोनों की दर्दनाक मौत हो गई प्रधानाचार्य के परिवार में दो लड़के हैं - विजय (25 वर्ष) और विनय (21 वर्ष) - और एक लड़की (18 वर्ष)। इसके अलावा, नेशनल संविदा इंटर कॉलेज में अध्यापक सुबोध गौतम (44 वर्ष) भी इस हादसे में मौत हो गई। सुबोध गौतम के दो लड़के हैं - एक 9 वर्षीय और दूसरा 8 वर्षीय। प्रधानाचार्य रामपाल और सुबोध गौतम ग्राम सभा पचौरी के रहने वाले हैं और थाना हरपुर बुदहट के स्थाई निवासी हैं।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रधानाचार्य की नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। दोनों लोग हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पचौरी के रहनेवाले थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।