राष्ट्रीय किसान यूनियन सिद्धार्थ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद त्यागी का कांदला में संबोधन किसान हितों पर संघर्ष तेज करने का ऐलान


राष्ट्रीय किसान यूनियन सिद्धार्थ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद त्यागी का कांदला में संबोधन
किसान हितों पर संघर्ष तेज करने का ऐलान

कांदला (संभल)। राष्ट्रीय किसान यूनियन सिद्धार्थ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद त्यागी ने कांदला में आयोजित सभा में खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए।

त्यागी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा लगाते हुए कहा कि किसान आज भी अपनी फसल का उचित मूल्य, खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई संसाधनों और फसल बीमा के मुद्दों से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें बदलती रहीं, लेकिन किसान हितों की अनदेखी जारी रही।

सभा में उन्होंने प्रदेशभर में “किसान जागरूकता एवं अधिकार अभियान” शुरू करने की घोषणा की, जिसके तहत गांव-गांव जाकर किसानों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

स्थानीय किसानों ने सिंचाई संकट, खाद-बीज वितरण की अनियमितता, आवागमन और फसल बीमा के मुद्दे उठाए। त्यागी ने आश्वासन दिया कि संगठन सभी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

सभा में ग्रामीणों ने संगठन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए एकजुटता का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।