पुलिस अधीक्षक ने लिया शुक्रवार परेड का सलामी व किया निरीक्षण जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस की जांच के लिए दौड़ लगवाई तथा अन


पुलिस अधीक्षक ने लिया शुक्रवार परेड का सलामी व किया निरीक्षण

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस की जांच के लिए दौड़ लगवाई तथा अनुशासन बनाए रखने हेतु ड्रिल अभ्यास कराया।

पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को साफ-सुथरी, स्वच्छ वर्दी धारण करने और नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओ.आर. किया तथा अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।