नागरिक सुरक्षा वार्डेन/स्वयं सेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम (चतुर्थ बैच
गोरखपुर दिनांक 10/12/2025 को चतुर्थ बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन समाज कल्याण अधिकारी
कन्नौज। इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र के नगला तालपार गांव की यह दिल दहला देने वाली घटना इंसानियत को शर्मसार कर देती है।
प्रॉपर्टी के लालच में एक होनहार युवा की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्यम पढ़ने में रुचि रखता था, आर्मी की तैयारी कर रहा था। अमृतसर से सीपेट की पढ़ाई पूरी करके बेहतर भविष्य का सपना देख रहा था। लेकिन जमीन में अपना हिस्सा मांगना उसे इतना भारी पड़ गया कि उसकी जिंदगी ही खत्म कर दी गई।विधवा ललिता का आरोप है कि 13 अक्टूबर 2023 को गांव के ही बाबूराम, योगेंद्र, भूपेंद्र, निर्मला, जितेंद्र और प्रियंका ने मिलकर उसके पति सत्यम की हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात को छिपाने के लिए आरोपितों ने खेत में ही सत्यम के शव को आग के हवाले कर दिया।ललिता बताती है कि घटना के समय वह घर पर नहीं थी। उसे गांव के ही भोले शंकर ने फोन कर बताया कि कोई गंभीर घटना हो गई है। जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपित सत्यम के शव को जला रहे थे। विरोध करने पर उसे मौत की धमकी देकर चुप करा दिया गया। रोशन कुमार और प्रदीप कुमार का कहना है कि उन्होंने आरोपितों को सत्यम को घसीटकर ले जाते देखा था और धमकी देते सुना— “आज इसका काम तमाम कर देंगे।”पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से आरोपित लगातार उसे और उसकी दुधमुंही बच्चियों को धमकाते रहे। डर के कारण वह कई दिनों तक घर के बाहर नहीं निकल सकी। पुलिस से बार–बार गुहार लगाने और एसपी कार्यालय में रजिस्ट्री भेजने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उसने अदालत की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना तालग्राम में एफआईआर संख्या 260/2024 दर्ज हुई, लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।ललिता का कहना है कि आरोपितों के भय से उसका परिवार असुरक्षित है। दुधमुंही बच्चियों को गोद में लेकर वह अब न्याय के लिए दर–दर भटक रही है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर उसे न्याय दिलाया जाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर दिनांक 10/12/2025 को चतुर्थ बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन समाज कल्याण अधिकारी
बोरावड़ में जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले वर्धमान महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रसंत युगप्रधान, युगनायक आचार्य श्री महाश्रमण जी के बोरावड़ आगमन को दृष्टिगत रखते हुए,
यात्रियों और व्यापार को मिलेगी बड़ी राहत
Leave a Comment: