बोरावड़ में जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले वर्धमान महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रसंत युगप्रधान, युगनायक आचार्य श्री महाश्रमण जी के बोरावड़ आगमन को दृष्टिगत रखते हुए,


उन्होंने इस विषय पर त्वरित एवं अत्यंत संवेदनशील पहल की। उक्त मांग को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए माननीय क़ानून मंत्री महोदय ने तत्काल माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी कुमार वैष्णव जी को पत्र प्रेषित कर बोरावड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष अनुरोध किया।
साथ ही, प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर लगभग तीन फुट चौड़ा मार्ग निर्माण करने का भी निवेदन किया गया है। इसका प्रमुख कारण यह है कि जयपुर दिशा में जाने वाली अधिकांश गाड़ियाँ प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर ही रुकती हैं, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म संख्या 01 तक पहुँचने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, बोरावड़ की लगभग आधी आबादी रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा में निवास करती है तथा वर्तमान में वहाँ ओवरब्रिज की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यह मार्ग यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, बोरावड़ के निवर्तमान अध्यक्ष श्री रिखब चंद भंडारी ,अध्यक्ष श्री नेमी चंद गेलडा, मंत्री गजेंद्र सिंह बोथरा, संगठन मंत्री अशोक कुमार लुणिया, सहमंत्री नेमी चंद करनावट, ऊर्जावन कार्य समिति सदस्य संजय कोटेचा उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।