मानवाधिकार दिवस पर विधिक शिविरों पर किया गया आयोजन
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विधिक शिविरों का किया गया आयोजन।
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद में 05 सबसे अधिक धान का स्टॉक रखने वाले क्रय केन्द्रों का होगा भौतिक सत्यापन।
ऑटोमेटिक डिटेक्शन रिपोर्ट से सॉफ्टवेयर करेगा बिचौलियों की खोज।
दूसरे का गाटा जोड़कर धान की तौल कराने वाले किसान व क्रय करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही।
किसानों से उनके मोबाइल नम्बर पर वार्ता कर फीडबैके के आधार पर सम्बन्धित के विरूद्ध की जा रही हैं कार्यवाईयां।
समस्त धान क्रय केन्द्रों पर धान क्रय की होगी शत-प्रतिशत वीडियोग्राफी
समस्त धान क्रय केन्द्रों पर विक्रय करने वाले किसानों का कन्ट्रोलरूम शत-प्रतिशत कराया जायेगा सत्यापन
एग्रीमेन्ट न करने वाले व एफआरके ऑर्डर न करने वाले राइस मिलों का एफएसएसएआई लाइसेन्स होगा निरस्त
सभी धान क्रय केन्द्रों की स्टॉक के मात्रा व गुणवत्ता की टीम बनाकर कराया जायेगा सत्यापन
पीलीभीत सूचना विभाग 09 दिसम्बर 2025/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/जिला खरीद अधिकारी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 13863 किसानों से 107847.59 मी0टन धान क्रय हो चुका है। किसानों को अब तक 22065 लाख रू0 का भुगतान किया जा चुका है जो कुल क्रय धान के भुगतान का 89 प्रतिशत है। 93 प्रतिशत किसानों का 48 घण्टों में भुगतान किया जा रहा है। जिन किसानों के बैंक खाते एन0पी0सी0आई0 मैपिंग नहीं है उनको बैंक भेजकर मैपिंग कराकर पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल पर प्रोसेस कराकर भुगतान किया जा रहा है। जनपद में अभी 1 हजार गांठ बोरा (5 लाख बोरे) उपलब्ध हैं। जनपद में सभी धान क्रय केन्द्रों पर बोरों की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी क्रय संस्थाओं के पास किसानों को किये जाने वाले भुगतान की पर्याप्त उपलब्धता है। जनपद में अब तक तहसील स्तर, जिले स्तर के यथा उपजिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार/ए0डी0सी0ओ0/ए0एम0ओ0 द्वारा तथा जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय, अपर जिलाधिकारी महोदय, सभी क्रय एजेन्सियों के जिला स्तरीय अधिकारी के साथ ही मण्डल स्तर के अधिकारियों द्वारा समय समय पर धान क्रय का निरीक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अब तक धान क्रय निरीक्षण में पायी गयी कमियों के दृष्टिगत निम्न कार्यवाहियां की गयी:-पूरनपुर तहसील में 01 बिचौलिये पर एफ0आई0आर0 दर्ज, 51 धान क्रय केन्द्र प्रभारियों का 01 दिन का वेतन रोका गया। पी0सी0यू0/पी0सी0एफ0/यूू0पी0एस0एस0 के जिला प्रबन्धक को जिलाधिकारी महोदय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 06 धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को विषेश प्रतिकूल प्रविष्टि व कठोर दण्डात्मक कार्यवाही हेतु नियुक्त प्राधिकारी को संस्तुति आख्या प्रेषित की गयी। खाद्य विभाग के 04 धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। केन्द्र प्रभारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने के कारण जिला प्रबन्धकों को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) द्वारा 12 कारण बताओ नोटिस जारी किये गये। पी0सी0यू0 संस्था के बी0पैक्स घुंघचईया समिति परिसर केन्द्र पर औचक निरीक्षण में सहा0आयु0 एवं सहा0 निबन्धक सहकारिता द्वारा खरीद केन्द्र पर खरीद न करके बिचौलियों द्वारा खरीद के लिए केन्द्र प्रभारी ऋषिकान्त व समिति सचिव सहदुल साजुद्दीन के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।
उन्होंने बताया कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों द्वारा विक्रय किये गये धान में कोई असुविधा/धनराशि की मांग/अन्य कोई परेशानी/सुझाव के लिए रैण्डम आधार पर जिलाधिकारी कन्ट्रॉल रूम द्वारा 5241 किसानों से उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया जिसमें उनके द्वारा दिये गये फीडबैक के आधार पर कार्यवाईयां की जा रही है।
अब तक जन सुनवाई पोर्टल/कन्ट्रोल रूम/टोल फ्री/अन्य शिकायत प्लेटफार्म पर आये 428 शिकायतों में से 362 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व रियल टाइम निस्तारण किया गया। जिन राइस मिलों ने क्रय केन्द्र से एग्रीमेन्ट नहीं किया है तथा जिन राइस मिलों द्वारा एफ0आर0के0 ऑर्डर नहीं किया है उन राइस मिलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समय से सन्तोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो उनके विरूद्ध ब्लैक लिस्ट की कार्यवाई की जायेगी। जनपद में क्रय किये गये धान की मात्रा व गुणवत्ता का उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसान भाईयों से अपील है कि क्रय केन्द्रों पर मानक का ही धान लेकर आयें।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश है…
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विधिक शिविरों का किया गया आयोजन।
महिला कल्याण विभाग टीम ने थाना एएचटी पुलिस के साथ ग्राम बूंदीभूड के राजकीय हाईस्कूल के विद्यार्थियों के बाल तस्करी एवं विभागीय योजनाओ की दी जानकारी।
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि ➤ घुंघचाई पुन्नापुरम टांडा की सोमवती आग से झुलसी
Leave a Comment: