महिला कल्याण विभाग टीम ने थाना एएचटी पुलिस के साथ ग्राम बूंदीभूड के राजकीय हाईस्कूल के विद्यार्थियों के बाल तस्करी एवं विभागीय योजनाओ की दी जानकारी।


पीलीभीत सूचना विभाग 10 दिसम्बर 2025/महिला कल्याण विभाग पीलीभीत की टीम ने थाना एएचटी पुलिस के साथ थाना-माधोटांडा क्षेत्र के नेपाल सीमावर्ती गांव ग्राम बूंदीभूड़ के राजकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बाल तस्करी एवं विभागीय योजनाओं को लेकर किया जागरूक। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना आदि की जानकारी उपस्थित विद्यार्थियों को दी तथा चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि अगर कोई भी बच्चा मुसीबत में हो, तो वह रात-दिन किसी भी समय चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर अपनी समस्या को बता सकते हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन आपकी मदद के लिए सदैव तैयार रहती हैं। थाना एएचटी कॉन्स्टेबल भानु प्रताप ने साइबर क्राइम नंबर 1930 के साथ साथ हेल्पलाइन 112, 1076, 102, 1090, 108, 1090 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।