हंसराज वर्मा


महमूदाबाद के मां संकटा देवी मंदिर परिसर में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आरती उर्फ पूजी उर्फ प्रीति (28) के रूप में हुई है, जो रामपुर कला क्षेत्र की निवासी है।

पुलिस ने आरोपी महिला को 9 दिसंबर, मंगलवार को दोपहर करीब 3:15 बजे महमूदाबाद स्टेडियम के मुख्य द्वार से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से ₹6,880 बरामद हुए, जिन्हें चोरी की रकम माना जा रहा है।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 303(2) और 317 (2) लगाई गई हैं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपक राठौर, उप निरीक्षक विनोद कुमार गिरि, कांस्टेबल अखिलेश वर्मा, कांस्टेबल दीपक गुर्जर, महिला कांस्टेबल कविता शर्मा और महिला कांस्टेबल नम्रता नेगी शामिल थे।

कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक प्रेस नोट जारी कर इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। मंदिर परिसर में हुई इस चोरी की घटना में श्रद्धालु महिलाओं के मंगलसूत्र और सोने की चेन गायब हो गए थे।पीड़िताओं ने मंदिर परिसर में ही इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे और महिला सहायता बूथ मौजूद होने के बावजूद हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।