फतेहपुर: ग्राम प्रधान पर 15 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और काटने का आरोप, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर इल्ज़ाम
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के लाल का पुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के ही ग्राम प्रधान पर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और गाल काटने का सनसनीखेज आरोप लगा। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के बकरियों को चारा डाल रही थी।लेकिन ग्राम प्रधान ने मेरा चारा अपने जानवारों से खिलवा रहा था जब लड़की ने इसका विरोध किया तो प्रधान ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, अश्लील हरकतें कीं और गुस्से में उसका गाल काट दिया। हमले में लड़की के गाल पर गहरे दांत के निशान पड़ गए।परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि नाबालिग पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए पुलिस ने पुरुष कांस्टेबल को साथ भेजा, जबकि POCSO एक्ट और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार नाबालिग लड़की के साथ महिला पुलिसकर्मी का होना अनिवार्य है। परिवार का कहना है कि ग्राम प्रधान का रसूख होने की वजह से पुलिस दबाव में है और उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, उसी क्रम में यह घटना हुई। ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है।मामला सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रसूखदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई में हमेशा देरी होती है।पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: