बरेली अब धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है।
जिले के छह प्रमुख मंदिरों के व्यापक विकास के लिए पर्यटन विभाग ने करीब 11.98 अरब रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली अकमल खान ने फीता काटकर किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, रोटरी क्लब सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।
शुभारंभ के बाद यातायात पुलिस की टीम ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों के साथ मिलकर चौराहे पर गुजर रहे आटो, टेम्पो, ई-रिक्शा, बस, मिनी मेट्रो वाहनों और भारी मालवाहक ट्रकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
चालक और परिचालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड कंट्रोल, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा लेन ड्राइविंग के महत्व को समझाया गया।
यातायात पुलिस और रोटरी क्लब ने संयुक्त रूप से रिफ्लेक्टर टेप और रिफ्लेक्टर स्टिकर भी वितरित किए।
पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान ने स्वयं बस और मिनी मेट्रो वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए और चालकों से कहा कि रात में रिफ्लेक्टर दुर्घटनाओं को रोकने में बेहद कारगर सिद्ध होते हैं, इसलिए प्रत्येक वाहन पर इनका लगाया होना अनिवार्य है।
भारी वाहनों—ट्रक, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली—को विशेष रूप से रोककर उनके पीछे और साइड हिस्सों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए ताकि राजमार्गों और शहर की सड़कों पर रात के समय उनकी दृश्यता बढ़ सके।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए शहर में जागरूकता अभियान तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने चालकों को चेताया कि ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार न केवल उनके जीवन को खतरे में डालती है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बड़ा खतरा साबित होती है।
रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को पम्पलेट और जागरूकता कार्ड बांटे।
बस, मिनी मेट्रो और आटो चालकों को विशेष रूप से बताया गया कि सुबह-शाम स्कूल के समय सड़क पर भीड़ रहती है, इसलिए उन्हें अधिक सतर्क रहकर वाहन चलाने की जरूरत है।
अभियान के दौरान कई स्कूली बच्चों ने भी यातायात संदेश वाले प्लेकार्ड उठाकर राहगीरों को नियमों का पालन करने की अपील की। यातायात पुलिस ने बताया कि पूरे सप्ताह शहर के प्रमुख चौराहों, स्कूलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसी तरह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में एसपी यातायात अकमल खान ने रोटरी क्लब के प्रयासों की सराहना की और कहा कि समाजिक संगठनों के सहयोग से ऐसे अभियानों का प्रभाव और अधिक बढ़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संयुक्त पहल शहर में सड़क सुरक्षा को नई दिशा देगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिले के छह प्रमुख मंदिरों के व्यापक विकास के लिए पर्यटन विभाग ने करीब 11.98 अरब रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है।
बल्कि अवैध रिश्तों की खौफनाक परिणति निकली
ऊँचाहार (रायबरेली)। ग्राम सभा सेवैया हसन, परगना सलोने में चकरोड पर पक्का निर्माण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
Leave a Comment: