कौशांबी।मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के निमित्त जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने नगर पालिका मंझनपुर,भरवारी में बीएलए 2,बीएलओ की समीक्षा बैठक कर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वालों को सम्मानित किया।


मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर)के अंतर्गत बूथ पर बीएलओ अधिकारी के रूप में कार्य रहे शिक्षकों को शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सम्मानित कर बधाई दिया नगर पालिका परिषद मंझनपुर,नगर पालिका परिषद भरवारी, विकास खण्ड कड़ा के केसारी में एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बीएलओ एवं बीएलए 02 को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया व बताया कि एस.आई.आर का कार्य लोकतंत्र के किए बहुत ही आवश्यक है जिसमें सभी बीएलओ ने निष्ठापूर्वक कार्य किया है। अभी इस कार्य की अंतिम तिथि निर्वाचन आयोग की तरफ से 11 दिसम्बर निर्धारित है। जो भी मतदाता अभी एस.आई.आर फार्म न जमा कर पाए हो बीएलओ उनसे संपर्क कर अपना कार्य समय से पहले शत प्रतिशत पूर्ण कर लें। इस कार्य में बीएलओ का सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों व अभिभावकों को भी जिलाध्यक्ष ने बधाई दिया इस मौके पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी सहित सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।