राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की लखनऊ इकाई की बैठक सम्पन्न
संगठन विस्तार पर व्यापक मंथन; दुर्गेश सिंह ‘दीपु’ को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी**
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
*फतेहपुर में करंट लगने से किसान की मौत, 11 हजार वोल्ट लाइन टूटकर गिरी*
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। थाना थरियांव अंतर्गत करनपुर चौकीदार का पुरवा निवासी 43 वर्षीय किसान उदयभान लोधी अपनी खेत की ओर जा रहे थे, तभी अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर उन पर गिर गई। मौके पर ही करंट लगने से उनकी मौत हो गई।ग्रामीणों का आरोप है कि यह बिजली की तार कई महीनों से खराब हालत में लटक रही थी। इसकी लगातार शिकायत बिजली विभाग से की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने व मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय विधायक व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।यह घटना एक बार फिर यूपी में जर्जर बिजली तारों और लापरवाही से होने वाली मौतों की कड़वी सच्चाई सामने लाती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
संगठन विस्तार पर व्यापक मंथन; दुर्गेश सिंह ‘दीपु’ को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी**
महाराष्ट्र। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज गौ माता की कृपा से सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा और रक्षा
यूपी पंचायत चुनाव: आयोग गठन की तैयारी तेज, परिसीमन की समयसारिणी जारी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट के बीच पंचायती राज विभाग ने चुनावी प्रक्रिया को गति देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के लिए छह सदस्यीय आयोग
Leave a Comment: