, जिनमें से 850 व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है तथा 250 व्यक्तियों का सत्यापन शेष है, जिसके लिए टीमें लगातार कार्यरत हैं।
स्थानीय पुलिस का असम पुलिस, वेस्ट बंगाल पुलिस एवं झारखंड पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखते हुए सत्यापन कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि जिन व्यक्तियों को बाहरी बताया गया था, वे झारखंड राज्य के पाकुड़ जिले के निवासी लगभग 300 लोग हैं, जिनसे पुलिस अधिकारियों ने वार्ता की तथा उनका फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जा चुका है।साथ ही अन्य बस्तियों में भी पुलिस टीमें जाकर एक-एक व्यक्ति का सत्यापन कर रही हैं। पुलिस आयुक्त महोदय ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को किसी संदिग्ध बाहरी व्यक्ति की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।6 दिसंबर के मद्देनज़र सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है।विशेष रूप से मुख्य शहर (मेन सिटी) के संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और ड्यूटी बढ़ाई गई है।निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त के साथ पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: