स्टेट ब्यूरो, प्रशांत दीक्षित कार्यक्षेत्र
लखनऊ 06 दिसंबर, 2025
तहसील छिबरामऊ क्षेत्र के विशुनगढ़ में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सौरिख रोड पर प्राथमिक विद्यालय के पास लगा वाटर फ्रीजर लगभग एक साल से खराब पड़ा है। टोटियां भी गायब हो चुकी हैं, लेकिन शिकायतों के बाद भी प्रशासन या ग्राम पंचायत की ओर से कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो फ्रीजर की मरम्मत हुई और न ही नालियों की सफाई कराई जा रही है। राजीव नामक ग्रामीण ने बताया कि ग्राम प्रधान को कई बार सूचना दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे गांव में गंदगी और पेयजल का संकट दोनों बढ़ते जा रहे हैं।प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार राजपूत ने सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर कहा कि “हमारी पंचायत बहुत बड़ी है। यहाँ कुछ उपद्रवी लोग हैं, जिसकी वजह से कोई सफाई कर्मचारी रुकता नहीं है। सफाई कर्मचारी आते हैं, लेकिन जल्द ही ट्रांसफर करा लेते हैं।” फ्रीजर की खराबी पर उन्होंने दावा किया कि “शराबी लोग फ्रीजर को नुकसान पहुंचा देते हैं, जिस कारण वह बार-बार खराब हो जाता है।”गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फ्रीजर की मरम्मत और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
छात्रों, ने बसुही नदी पर मिनी पुल बनाने की मांग पर प्रदर्शन किया
Leave a Comment: