कन्नौज से बड़ी खबर


 इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के नान्हेपुर गांव में रहने वाली करीब 10 वर्ष से बुज़ुर्ग विधवा मुन्नी देवी न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं।

प्रदेश सरकार लगातार भूमि माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, लेकिन इसके बावजूद गरीब और असहाय मुन्नी देवी को अब तक न्याय नहीं मिल सका है।

वर्ष 2015-16 में दबंग भू-माफिया सनोज यादव, बाबूराम और जय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने
मुन्नी देवी के पति सुखराम का अपहरण कर 4 महीने तक गायब रखा और
जबरन 15 बीघा जमीन का बैनामा करवा लिया।

जब पीड़िता को जानकारी हुई तो ग्रामीणों की मदद से थाने में तहरीर दी गई,
जिसके बाद सन 2016 में आरोपियों पर IPC की धारा 420, 504, 508 व 364 के तहत कार्रवाई हुई।कुछ समय बाद पति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद
मुन्नी देवी ने अपनी जमीन वापस पाने के लिए 10 वर्षों से संघर्ष जारी रखा।

अधिकारियों और न्यायालय से गुहार पीड़िता ने जिला स्तर के उच्चाधिकारियों तथा न्यायालय से फरियाद लगाई।

जिसके बाद नायब तहसीलदार द्वारा दिनांक 13.05.2025 को पीड़िता के पक्ष में फैसला भी आया।

लेकिन दबंगों ने कोर्ट के फैसले के बाद भी नियमों को ताक पर रखकर उस जमीन का एक अन्य व्यक्ति के नाम नया बैनामा करा दिया।अब पुलिस पीड़िता पर जमीन खाली करने का दबाव बना रही है,
जिसके चलते मुन्नी देवी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता और ग्रामीणों का दर्द- ग्रामीणों का कहना है कि मुन्नी देवी गरीब, बूढ़ी और बेसहारा हैं,
लेकिन फिर भी 10 वर्षों से अपने अधिकारों की लड़ाई अकेले लड़ रही हैं।
उनकी एक ही गुजारिश है

“सरकार जब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, तो हमें न्याय कब मिलेगा?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।