हंसराज वर्मा


सीतापुर में झोलाछाप डॉक्टरों का कहर जारी — डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, बालाजी हॉस्पिटल पर हंगामा

जनपद सीतापुर / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा क्षेत्र से बड़ी खबर
क्षेत्र में प्राइवेट झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब तक मौत नहीं होती तब तक कार्रवाई नहीं होती… आखिर स्वास्थ्य विभाग इतना लापरवाह क्यों? यह सवाल क्षेत्र में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।

ताज़ा मामला — रेउसा स्थित बालाजी हॉस्पिटल

क्षेत्र के बालाजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान मरीज की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया।
मृतका की पहचान गायत्री (पत्नी– गया प्रसाद), निवासी ग्राम चिरैया के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक प्रसव पीड़ा के दौरान गायत्री को रेउसा कस्बे में संचालित बालाजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी मौत हो गई। मौत होते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इसी दौरान अस्पताल से जुड़े सभी लोग मौके से फरार हो गए।

फर्जी तरीके से चल रहा हॉस्पिटल

सूत्रों के अनुसार —
???? हॉस्पिटल में बिना मेडिकल डिग्री-डिप्लोमा के हाईस्कूल–इंटर पास लोग डॉक्टर बनकर इलाज करते हैं।
???? गंभीर बीमारियों और डिलीवरी जैसे संवेदनशील मामलों में भी ये परामर्श देते हैं।
???? चौंकाने वाली बात — यह हॉस्पिटल माननीय विधायक ज्ञान तिवारी के आवास के ठीक बगल में वर्षों से फर्जी तरीके से संचालित है।

पोस्टमार्टम की मांग — पुलिस और डॉक्टर पहुंचे मौके पर

मौत के बाद परिजन मृतका के शव को स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लेकर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
सूचना मिलते ही REUSA स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और पुलिस मौके पर पहुंची व ग्रामीणों को शांत कराया।

हालांकि, फोन द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद
➡️ सीएचसी रेउसा अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा मौके पर खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचे।

क्षेत्र में उठ रहे बड़े सवाल

???? कब रुकेगा फर्जी हॉस्पिटल और झोलाछापों का आतंक?
???? क्या किसी की जान जाने के बाद ही विभाग जागेगा?
???? क्या स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही कागज़ों तक सीमित है?

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।