कानपुर नगर: फजलगंज पुलिस ने ऑटो में सवार होकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह के 25 हजार रुपये इनामी
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
फतेहपुर: निर्माणाधीन मकान से चोरी करने वाले दो शातिर चोर रात में गिरफ्तार, 75 सरिया-21 रिंग सहित मोटरसाइकिल बरामद
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
थाना कोतवाली पुलिस ने रात में बड़ी सफलता हासिल करते हुए निर्माणाधीन मकान से लोहे की सरिया, रिंग व अन्य सामान चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का पूरा माल व चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर रात 12:28 बजे अजगवाँ रोड स्थित कचरा घर के गेट के पास दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को धर-दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त:भानु (30 वर्ष) पुत्र स्व. भिक्खू धोबी
नीरज यादव (28 वर्ष) पुत्र स्व. शीतल प्रसाद
दोनों निवासी – सूबेदार का पूर्वा, थाना थरियावाँ, जिला फतेहपुर
बरामदगी:75 नग लोहे की सरिया (छोटी-बड़ी) ,21 नग लोहे की रिंग (छोटी-बड़ी) ,एक बैटरी ,एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP-71BF-6159)
(जिससे चोरी का माल ले जाया जा रहा था)
मूल मुकदमा थाना कोतवाली में धारा 305 BNS (चोरी) के तहत दर्ज था। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) BNS (चोरी का माल रखना/ले जाना) की बढ़ोत्तरी कर दी गई। दोनों अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस टीम में उ0नि0 भारत सिंह, उ0नि0 अनीश शुक्ल, उ0नि0 अखिलेश यादव, हे0का0 सुनील कुमार व का0 चन्दन यादव आदि शामिल रहे।
SP अनूप कुमार सिंह ने टीम को सराहा और कहा कि चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय बयोश्री योजना के अंतर्गत निशुल्क सहायक उपकरण साइकिल का वितरण किया जा रहा है
Leave a Comment: