संवाददाता रवि सिंह


  फतेहपुर    आज दिनांक 29.11.2025 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह द्वारा थाना चांदपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया; गार्ड द्वारा सलामी के बाद महोदय ने थाना परिसर में बैरक, मेस, शौचालय आदि का भ्रमण कर प्रभारी निरीक्षक को साफ‑सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए। तत्प्श्चात महोदय द्वारा थाना कार्यालय सीसीटीएनएस, मालखाना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए, मिशन शक्ति केंद्र पर आए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की जानकारी ली तथा आगंतुक रजिस्टर, पेयजल व्यवस्था की जाँच की । तत्पश्चात महोदय ने थाने के शस्त्रागार का निरीक्षण कर असलहों की साफ‑सफाई देखी, फिर अभिलेखों–गार्ड फाइल, कैशबुक, रजिस्टर नं‑08, बीट सूचना रजिस्टर, ऑर्डर बुक, मालखाना रजिस्टर, क्रिया‑शील अपराधी सूची, ऑर्डर बुक न्यायालय आदि– का गहराई से अवलोकन कर प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए । साथ ही महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त सभी चौकीदारों को कंबल वितरित किये गये ।
                इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जाफरगंज श्री दुर्गेश दीप व अन्य अधिकारी‑कर्मचारी उपस्थित रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।