रिपोर्टर: बोरावड़ से मुकेश जोया मकराना के 8 स्काउट्स ने राष्ट्रीय जंबूरी में किया कमाल, देशभर में हासिल किया पहला स्थान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जंबूरी में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, मकराना के 8 स्काउट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थ


रिपोर्टर: बोरावड़ से मुकेश जोया

मकराना के 8 स्काउट्स ने राष्ट्रीय जंबूरी में किया कमाल, देशभर में हासिल किया पहला स्थान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जंबूरी में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, मकराना के 8 स्काउट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर मकराना और राजस्थान का नाम रोशन किया। 23 से 29 नवंबर तक चली इस जंबूरी में इन स्काउट्स ने त्रिकोण एवं गोल पट्टी बांधना, स्ट्रेचर बनाना, स्ट्रेचर ड्रिल, सीपीआर, फर्स्ट-एड की जानकारी और संबंधित गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य छोटूराम बाजोदोलिया ने बताया कि राज्य स्काउट मुख्यालय जयपुर ने इस जिम्मेदारी को अजमेर मंडल को सौंपा था, जिसने अंतिम चयन मकराना के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को किया। राजस्थान की ओर से केवल 8 स्काउट्स को ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलता है, और इस बार ये सभी 8 स्थान मकराना के स्काउट्स ने प्राप्त किए।

विजेता स्काउट्स हैं: मोहम्मद वाजिद, हुकम सिंह, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद फाजिल, अब्दुल जुनैद, सुरेंद्र प्रजापत और फरदीन।

सीओ स्काउट एम. अशफाक पंवार ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस राष्ट्रीय जंबूरी में देश-विदेश के लगभग 35,000 स्काउट-गाइड्स ने भाग लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।