पति के दो थप्पड मारने से नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर ली। गिरजा शंकर अवस्थी


पति के दो थप्पड मारने से नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर ली।

गिरजा शंकर अवस्थी

बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी 28वर्षीय रचना पत्नी सुनील कुमार ने गुरुवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनो को संतुष्टी न होने पर घरवाले उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। परिजन शव लेकर गांव जा रहे थे। तभी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को मेडिकल कालेज में रखवा दिया गया। पति का कहना है कि गरुवार को उसका साथी पांच सौ रुपये लेने आया था। रचना ने उसे अपशब्द कह दिया था। सुनील ने रचना को दो थप्पड़ मार दिए और चला गया। इसी से नाराज होकर रचना ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र लवलेश को पीटना शुरू कर दिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर वह घर पहुंचा और दोबारा फिर पत्नी को दो थप्पड़ मार दिए। इसी से नाराज होकर उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उधर, मृतका के भाई सोहनलाल निवासी रानीपुर चित्रकूट ने बताया कि रचना को दहेज को लेकर अक्सर मारपीट करता था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।