रिपोर्ट-दीप सिंह
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, थाने की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़िता पहुंची पुलिस अधीक्षक के पास
स्लग —न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता
एंकर — कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के साथ अधेड़ व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। संबंधित थाने की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कन्नौज के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।ग्राम पंचायत नौली निवासी मोहिनी ने पुलिस अधीक्षक कन्नौज को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के ही अशोक पुत्र रामाधार द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को कई बार अश्लील इशारे और हरकतों से परेशान किया गया। जब नाबालिग ने यह बात अपनी मां को बताई तो मां-बेटी आरोपी के परिवार के पास शिकायत करने पहुंची।लेकिन आरोप है कि शिकायत के बजाय अशोक और उसके बेटों ने उल्टा मां-बेटी को धमकाने और मारपीट करने की कोशिश की। इस घटना की शिकायत पीड़ित महिला ने छिबरामऊ थाने में की, लेकिन वहां सिर्फ लीपा-पोती जैसी कार्रवाई की गई।थाने की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पीड़िता पुलिस अधीक्षक कन्नौज के पास पहुंची और न्याय की मांग की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: