रिपोर्ट-दीप सिंह
जनता दर्शन में एसपी ने सुनी समस्याएं।
कन्नौज।पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।एसपी ने शिकायतकर्ताओं से एक-एक कर बातचीत की और उनकी समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित थाना प्रभारी व निरीक्षकों को निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनता दर्शन में आए लोगों ने जमीन विवाद, पारिवारिक झगड़े, आपराधिक मामलों और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। एसपी ने सभी प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: