के अंतर्गत जनपद बरेली के 60 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं नोडल शिक्षकों का 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपादित हुआ।


प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि 
श्री मुन्ने अली, अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद बरेली /मंडलीय उप शिक्षा निदेशक, बरेली मण्डल बरेली एवं 
डॉ० अजीत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर किया गया, जिसमें 
श्री ओम प्रकाश राय, प्रधानाचार्य, पी०एम० श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली, 
श्री वीरेंद्र गंगवार, 
जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक) बरेली, जनपदीय नोडल अधिकारी/जनपदीय मास्टर ट्रेनर 
01-श्री मनोज, प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल अलीनगर एवं 
02-श्रीमती कुसुम लता, प्रधानाचार्या, राजकीय हाईस्कूल इनायतपुर तथा 60 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 
प्रशिक्षण में कैरियर इंटरेस्ट इन्वेंटरी (CII) टेस्ट और तमन्ना अभिक्षमता परीक्षण के विश्लेषण, विद्यालयों में कैरियर मार्गदर्शन के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों तथा शिक्षकों के अनुभवों पर चर्चा की गई एवं अभिक्षमताओं पर आधारित तमन्ना टेस्ट, प्रभावी संचार की बैलून एक्टिविटी, विभिन्न जीवन कौशल, माई पासपोर्ट टू अर्निंग पोर्टल, पंख पोर्टल का विद्यालयों में क्रियान्वयन विभिन्न केस स्टडी के माध्यम से विद्यालयों में आने वाली चुनौतियों का समाधान कैसे किया जाए जाये आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है । प्रशिक्षण कार्यक्रम में 
डॉ० अवनीश यादव, प्रधानाचार्य, पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज त्यारजागीर ने प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया।
02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से प्रतिभागी प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों को
श्री राकेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली एवं 
डॉ० अजीत कुमार,
जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये और सभी प्रशिक्षुओं से आह्वाहन किया कि वह अपने प्रशिक्षण अवधि में दिए गए निर्देशों एवं अपने अनुभवों को विद्यालय स्तर पर मार्गदर्शन कर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।