नए साल में मार्च के बाद प्रदेश में कभी भी पंचायत चुनाव हो सकते हैं। लिहाजा आप लोग इसकी तैयारी में लग जाएं, क्योंकि पंचायत का चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तुलना में कहीं अधिक चुनौती पूर्ण होता है। लंबे समय से चुनाव नहीं हुए हैं तो एक बड़ी प्रक्रिया पूरी होनी है। इसलिए इसके लिए तैयार र


नए साल में मार्च के बाद प्रदेश में कभी भी पंचायत चुनाव हो सकते हैं। लिहाजा आप लोग इसकी तैयारी में लग जाएं, क्योंकि पंचायत का चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तुलना में कहीं अधिक चुनौती पूर्ण होता है।

लंबे समय से चुनाव नहीं हुए हैं तो एक बड़ी प्रक्रिया पूरी होनी है। इसलिए इसके लिए तैयार रहें। इसकी जानकारी जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने शुक्रवार अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक में दी।

बैठक का उद्देश्य दो दिसंबर को कठुआ के औद्योगिक क्षेत्र घाटी में होने वाले किसान मेले को लेकर था। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि मेले में बड़े स्तर पर पहुंचें।

हर एक पंचायत के अधीन गांव में वाहनों को भेजा जाएगा। इन वाहनों में वे लोग बड़े स्तर पर लोगों को लेकर किसान मेले में पहुंचें और मेले में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।