गोपालगंज। जिला मुख्यालय में जाम की समस्या नासूर बन गई है। शहर के सभी चौक-चौराहे टैक्सी व आटो स्टैंड में तब्दील हो गए हैं। हद तो यह कि यातायात पुलिस की इस ओर नजर नहीं है।
अवैध टैक्सी व ऑटो स्टैंड के कारण शहर के सभी चौक-चौराहों पर जाम की समस्या सुबह नौ बजे से देर शाम तक दिखती है। इस कारण जिला मुख्यालय में हर तरफ पहिये की रफ्तार थम रही है।
अवैध स्टैंडों पर लगाम नहीं
वैसे तो जिला मुख्यालय में घोषित रूप से तीन टैक्सी स्टैंड हैं। इसके बावजूद यहां हरेक चौराहा इन दिनों स्टैंड बना हुआ है। चाहे नगर के जादोपुर चौक हो या बंजारी चौक, डाकघर चौक हो या मिल रोड। शहर के हरेक प्रमुख मार्ग इन दिनों टैक्सी स्टैंड में तब्दील हो गए हैं।
प्रशासनिक स्तर पर बार-बार इन अवैध टैक्सी स्टैंडों को हटाने के दिशा में निर्णय लिए गए हैं। इसके बावजूद इन अवैध स्टैंडों पर लगाम नहीं लग सका है। ऐसे में हर दिन सड़क जाम की समस्याओं से आम लोग जूझने को विवश होते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: