रिपोर्ट-दीपसिंह डीएम एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण। कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गुरुवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों, बंदियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।जेल अधीक्षक ने जानकारी द


रिपोर्ट-दीपसिंह

डीएम एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण।

कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गुरुवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों, बंदियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।जेल अधीक्षक ने जानकारी दी कि नियमित रूप से जेल की चेकिंग की जाती है। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने जेल परिसर में किसी भी प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश को रोकने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।साथ ही यह भी कहा गया कि नए बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से जेल चिकित्सकों से कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि नियमित निरीक्षण जारी रखें और बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखें।समय-समय पर बंदियों की गतिविधियों की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।