मथुरा से इस समय की बड़ी खबर—


यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बीच अपनी ही पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली चलने की आवाज़ सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस की तेज़ कार्रवाई और घेराबंदी के चलते उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं, जिनसे इस हत्या को अंजाम दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी के खिलाफ हत्या एवं शस्त्र अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल बना दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।