ब्यूरो चीफ: सुजीत कुमार, कानपुर नगर कानपुर में डॉक्टर ने निभाई फरिश्ते की भूमिका, 14 साल से लापता महिला को उसके परिवार से मिलवाया कानपुर। उर्सला अस्पताल में भर्ती एक 14 वर्ष से लापता महिला को उसके परिवार से मिलवाकर डॉक्टरों और पुलिस ने मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। थाना रेलबाजार


ब्यूरो चीफ: सुजीत कुमार, कानपुर नगर

कानपुर में डॉक्टर ने निभाई फरिश्ते की भूमिका, 14 साल से लापता महिला को उसके परिवार से मिलवाया

कानपुर। उर्सला अस्पताल में भर्ती एक 14 वर्ष से लापता महिला को उसके परिवार से मिलवाकर डॉक्टरों और पुलिस ने मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। थाना रेलबाजार पुलिस ने वर्ष 2023 में इलाज के लिए महिला को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला की पहचान तेलंगाना निवासी भारत अम्मा यादव के रूप में हुई थी, लेकिन भाषा की समस्या के कारण उनके घर का पता निकालना मुश्किल हो रहा था।

अस्पताल में नियमित राउंड के दौरान डॉक्टर भरद्वाज ने महिला की दक्षिण भारतीय बोलचाल और उच्चारण को पहचानकर बातचीत की। मूल रूप से तेलंगाना के निवासी डॉक्टर भरद्वाज ने बातचीत में पाया कि महिला महबूबनगर जिले की रहने वाली है। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने तुरंत तेलंगाना के महबूबनगर थाने से संपर्क किया और महिला की जानकारी परिवार तक पहुंचाई।

परिवार को सूचना मिलते ही महिला के बेटे और बेटी कानपुर के उर्सला अस्पताल पहुँचे और मां को देखकर भावुक हो उठे। महिला का बेटा त्रिरूमल यादव महबूबनगर जिला जेल में जेल वार्डन है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों का आभार जताते हुए सीएमएस को अंगवस्त्र भेंट किया।

अस्पताल स्टाफ ने महिला को फूलों की माला पहनाकर भावुक माहौल में परिवार के साथ विदा किया। यह घटना मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बनकर सामने आई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।