ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार=कानपुर आज विश्व COPD दिवस 2025 के मौके पर दुनियाभर में एक बड़ी मुहिम चलाई जा रही है
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार=कानपुर आज विश्व COPD दिवस 2025 के मौके पर दुनियाभर में एक बड़ी मुहिम चलाई जा रही है
हंसराज वर्मा
सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया नानकारी गांव में तीन माह पुराने संदिग्ध मौत के मामले ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। डीएम के आदेश पर शनिवार दोपहर मृतक रंजीत का शव कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान महमूदाबाद तहसील प्रशासन और सदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम गांव में मौजूद रही है।
मामला तीन माह पूर्व 26 अगस्त 2025 को उस समय चर्चा में आया था, जब 28 वर्षीय रंजीत पुत्र सुरेश का शव दिबियापुर तालाब के पास एक पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला था। लखनऊ में रहकर मजदूरी करने वाले रंजीत की मौत को लेकर गांव में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर 27 अगस्त को जब शव गांव पहुंचा, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। उनका आरोप था कि रंजीत की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। मृतक के पिता सुरेश ने गांव के प्रदीप, दिलीप और बबलू नामक तीन युवकों पर पुराने विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया था। उनका यह भी दावा था कि मरने से पहले रंजीत ने एक ऑडियो संदेश भेजकर इन्हीं युवकों पर धमकी देने का आरोप लगाया था। इस आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों के समझाने के बाद ही अंतिम संस्कार कराया जा सका था।
हालांकि मृतक के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया कि डॉक्टर ने पैसे लेकर तथ्य छिपाए हैं। शिकायत की गंभीरता देखते हुए जिलाधिकारी ने पुनः पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। अब शनिवार को कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार=कानपुर आज विश्व COPD दिवस 2025 के मौके पर दुनियाभर में एक बड़ी मुहिम चलाई जा रही है
बहराइच में 15 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला गर्दन पर गहरा वार, हालत गंभीर; आरोपी युवक पुलिस हिरासत में रिपोर्ट: अंजनी चतुर्वेदी / अब तक न्याय बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के सुजौली थाना क्षेत्र के कारीकोट गांव में मंगलवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के ही एक युवक ने 15 वर्षीय
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर से बड़ी खबर—25 नवंबर को अयोध्या में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और दीप प्रज्वलन के साथ देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोहन भागवत राज्यपाल आनंदीब
Leave a Comment: