Delhi Weapons Smuggling Racket: ISI के इशारे पर काम करने वाले इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह के सदस्यों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है। उनके पास से 10 विदेशी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


नई दिल्ली: इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने में दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान आईएसआई से जुड़े एक बड़े इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह पाकिस्तान के रास्ते तुर्की और चीन में बने हाई एंड पिस्टल भारत में सप्लाई कर रहा था। ये हथियार कहीं सप्लाई होते और वारदातों को अंजाम देने में इस्तेमाल होते, उससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने तस्करों को धर दबोचा।

 

 

 

 

तस्करों के पास से क्या-क्या हुआ बरामद?

बता दें कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह के 4 अहम सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 विदेशी महंगी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। ये हथियार दिल्ली और आसपास के राज्यों में बदमाशों और गैंगस्टरों तक पहुंचाए जा रहे थे।

ISI के इशारे पर कैसे होती थी तस्करी?

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का कहना है कि ये पूरा नेटवर्क पाकिस्तान आईएसआई से जुड़े लोगों के इशारे पर काम कर रहा था। पहले हथियार पाकिस्तान पहुंचाए जाते, फिर वहां से तस्करी कर भारत की सीमा के अंदर लाए जाते थे।

क्राइम ब्रांच ऐसे जोड़ेगी तस्करों के तार

पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि अब तक ये लोग कितने हथियार भारत में बेच चुके हैं और किन-किन गैंग या लोगों तक ये असलहे पहुंचे हैं। जांच एजेंसियां मोबाइल, बैंक डिटेल और सोशल मीडिया की मदद से गिरोह के बाकी सदस्यों और उनके लिंक की भी पड़ताल कर रही हैं।

एजेंसियों ने और पैनी की निगरानी

गौरतलब है कि बीते 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके की घटना के बाद एजेसियों ने अपनी निगरानी और पैनी कर दी है। हर एक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आतंक से संबंध रखने वाले हर किसी की धर-पकड़ की जा रही है। लाल किला धमाके की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।