Maharashtra Municipal Council Elections: महाराष्ट्र के नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव में बीजेपी ने मतदान से पहले ही बड़ी बढ़त बना ली है। BJP के 100 नगर सेवक और 3 नगर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
मुंबई: महाराष्ट्र में नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों में BJP ने बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया। यहां कई वार्डों में वोटिंग की नौबत भी नहीं आई और BJP के उम्मीदवार विजयी घोषित हो गए। दरअसल, नामांकन वापसी की अंतिम तारीख तक पार्टी के 100 नगरसेवक और 3 नगर अध्यक्ष बिना मुकाबले ही निर्वाचित घोषित हो गए। यानी चुनाव से पहले ही बीजेपी ने शानदार बढ़त बना ली है। बीजेपी ने वोटिंग से पहले ही विपक्षी पार्टियों से अच्छी खासी लीड ले ली है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया जीत का कारण
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इस जीत की जानकारी देते हुए कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का परिणाम है। पार्टी नेताओं का मानना है कि बीजेपी की विकास योजनाओं और नीतियों के कारण कई क्षेत्रों में विपक्ष ने मैदान में उतरने का जोखिम ही नहीं लिया।
महाराष्ट्र के किस हिस्से में कितनी निर्विरोध जीत?
निर्विरोध जीत के आंकड़े महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए हैं, जिनमें सबसे अधिक बढ़त उत्तर महाराष्ट्र और पश्चिम महाराष्ट्र में देखी गई। क्षेत्रवार निर्विरोध विजेताओं का विवरण इस प्रकार है।
उत्तर महाराष्ट्र
49
पश्चिम महाराष्ट्र
41
कोंकण
4
मराठवाड़ा
3
विदर्भ
3
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि उत्तर और पश्चिम महाराष्ट्र में बीजेपी की पकड़ बेहद मजबूत बनी हुई है। दूसरी राजनीतिक पार्टियां उनसे काफी पीछे हो गई हैं।
नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव कब है?
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए 2 दिसंबर को वोटिंग होगी। इस दिन महाराष्ट्र की 246 नगर पालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए मतदान होना है। इसके नतीजे अगले ही दिन यानी 3 दिसंबर को आएंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सीजेआई बीआर गवई ने अपनी विदाई पर कहा कि उन्होंने न्यायाधीश के पद को कभी शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम माना है. उन्होंने पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मामलों में न्याय देने को अपने दिल के करीब बताया. उन्होंने कहा कि हर पद, देश की सेवा का एक अवसर है.
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया. विभाग बंटवारे में सबसे ज्यादा चर्चा गृह विभाग को लेकर के है. जो पिछली सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास था, लेकिन अब यह विभाग बीजेपी के हिस्से में है और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिया गया है.
दुबई में जारी एयर शो के दौरान भारत का लड़ाकू विमान तेजस अचानक क्रेश हो गया. इस घटना में तेजस विमान उड़ा रहे पायलट की भी मौके पर मौत हो गई. इस घटना को लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जाहिर किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पोस्ट में कहा, दुबई एयर शो में तेजस के क्रैश में हमा
जौनपुर/मड़ियाहूं नगर के सत्ती माता मंदिर के समीप स्थित जोगापुर नहर में सोमवार को तीन मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुस
मेरठ* के चर्चित स्नेक मर्डर मामले की जांच में पुलिस के सामने कई नए तथ्य आए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी दामिनी पिछले करीब 1 साल से देशभर में पतियों की हत्या
Leave a Comment: