घघसरा नगर पंचायत कस्बे में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। दूसरे दिन शुक्रवार की शाम 4.00 बजे भारी जाम लगा रहा। बीच एंबुलेंस की गाड़ी फंसी रही उसे कोई रास्ता नहीं मिल रहा था।
पूछने पर एंबुलेंस चालक ने बताया कि- मरीज सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम- शहरी की रहने वाली शैल कुमारी की तबीयत काफी खराब थी । उन्हें घर पहुंचाना था।
काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से आवागमन सामान्य रूप से बहाल कराया।
बता दें कि-शाम के समय बाजार में वाहनों का रेला लगा रहता है। लोगों की भीड़ व उसपर उसके वाहनों का काफिला रास्ते को जाम कर देता है ।
पटरियों व्यापारियों का कब्जा है, तो लोगों द्वारा दो पहिया वाहनों तथा टेंपू सड़क पर खड़ा करने का चलन भी समस्या को और बढ़ा रहा है। कस्बे में मौजूद पुलिस समस्याओं को देखकर भी मौन साध ली है। लोगों ने तत्काल प्रशासन से जाम की समस्या से निपटने की अपील की है। बाजार के चौराहों पर पुलिस के तैनात करने की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: