30 वर्ष के आसपास होगी को अचेतावस्था में सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़ा देखा गया जिस वक्त लोगों को दुर्घटना की जानकारी हुई तो यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई देखते ही देखते मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित तो हो गई लोगों का कहना था संभवतः


शमशाबाद फर्रुखाबाद          

जानकारी के अनुसार थाना शमसाबाद छेत्र के अंतर्गत कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग  ग्राम हजियापुर के निकट शुक्रवार की सुबह एक युवक जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास होगी को  अचेतावस्था में सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़ा देखा गया जिस वक्त लोगों को दुर्घटना  की जानकारी हुई तो यह खबर जंगल में आग  की तरह फैल गई देखते ही देखते मौके पर तमाम लोगों की भीड़  एकत्रित तो हो गई लोगों का कहना था संभवतः  किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और गंभीर हो गई।                दुर्घटना की सूचना कुछ संभ्रांत  लोगों द्वारा डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल के बाद अचेत पड़े युवक को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद  भेजा जहां चिकित्सक ने  मृत घोषित कर दिया थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सब  पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय फतेहगढ़ भिजवा दिया।            पुलिस का कहना था युवक  की पहचान नहीं हो सकी  पुलिस का यह भी कहना था  युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया आसपास क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में संभ्रांत  लोगों से भी जानकारी की जा रही  समाचार लिखे  जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।