बरखेड़ा पुलिस ने गैर इरादातन हत्या के अभियोग में 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
श्रीकृष्ण भास्कर
पदुम सिंह तोमर
नेरी (सीतापुर )महोली क्षेत्र के ग्राम संसड़ा नेरी मे ब्राह्मदेव बाबा प्रांगण मे सप्त दिवसीय कथा समापन पर कथावाचक सुनील शास्त्री चंचल ने परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाते हुए बताया कि इन तीनों के माध्यम से व्यक्ति मृत्यु के भय से मुक्त हो सकता है। राजा परीक्षित के मोक्ष प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि शुकदेव जी ने राजा को सात दिन तक भागवत कथा सुनाई। इस कथा श्रवण से राजा के मन से मृत्यु का भय समाप्त हो गया।
मुनि के श्राप के समय पर तक्षक ने राजा परीक्षित को डस लिया। भागवत कथा के प्रभाव से राजा को परमधाम की प्राप्ति हुई। कथावाचक ने बताया कि राजा परीक्षित की मृत्यु के बाद से ही कलयुग की शुरुआत मानी जाती है। कथा समापन के बाद हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रधान नूर हसन शाह, अरुण शुक्ला,विदुर सिंह,श्रीकांत मिश्रा, अनुज, कुलदीप मौर्य,गजराज,जीतेन्द्र अर्कवंशी, दीनदयाल गौतम अंशु यादव, सुमित यादव, हिमांशु शुक्ला, रानू शुक्ला, सानू शुक्ला पप्पू पाल आदि भक्त मौजूद रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्रीकृष्ण भास्कर
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया द्वारा थाना घुंघचाई का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
आधार संशोधन के नाम से प्राइवेट कैंप लगाकर की जा रही अवैध वसूली
Leave a Comment: