अब तक न्याय जनपद बरेली दैनिक समाचार पत्र संवाददाता मालती गौतम
आधार संशोधन के नाम से प्राइवेट कैंप लगाकर की जा रही अवैध वसूली
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया द्वारा थाना घुंघचाई का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया द्वारा थाना घुंघचाई का वार्षिक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला/साइबर हेल्पडेस्क एवं हवालात आदि का निरीक्षण किया। महोदय द्वारा अधि0/कर्म0गण को सामूहिक रूप से साप्ताहिक शस्त्राभ्यास कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा थाना कार्यालय पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी लेकर थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया एवं समस्त अभिलेखों तथा प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने एवं अभिलेखों का रखरखाव सही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक घुंघचाई को निर्देशित किया। निस्तारण योग्य लम्बित मालमुकदमाती व लावारिस वाहनों का अभियान चलाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। महोदय द्वारा थाना कार्यालय पर विभिन्न स्रोतों आईजीआरएस,सीएम हेल्पलाइन,डीजी मुख्यालय, जोन,परिक्षेत्र एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त जनशिकायतों के समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया। महोदय द्वारा थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए। महोदय द्वारा सीसीटीवी कैमरों का भौतिक सत्यापन कर कैमरो की नियमित देखरेख के भी निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा फ्लाईशीट का अवलोकन कर हिस्ट्रीशीटरों की चैकिंग का विवरण अद्यावधिक करने के भी निर्देश दिए गए। तद्उपरान्त महोदय द्वारा अर्दलीरुम कर समस्त विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आधार संशोधन के नाम से प्राइवेट कैंप लगाकर की जा रही अवैध वसूली
अर्जुन रौतेला आगरा
सहजनवां गोरखपुर।
Leave a Comment: